How to make spicy Momo sauce?



                          मोमो चटनी रेसिपी    

सामग्री 🌱
               चार बड़े लाल टमाटर
                दो बड़े प्याज लंबे कटे हुए
                पांच कलियां लहसुन कटा हुआ
                थोड़ा अदरक कटा हुआ
                एक पैकेट दही
                 पांच लाल सूखी मिर्च
                नमक स्वाद अनुसार


बनाने की विधि

👉 सबसे पहले हमें लाल सूखी मिर्च को 10 मिनट के लिए भिगोकर रखना है

👉  फिर हमें गैस पर कढ़ाई रखनी है और उसमें थोड़ा पानी डालकर हमारे जो  टमाटर हैं उसमें चार कट ऊपर से लगाकर उसे पानी में डाल देने हैं 

👉  लाल मिर्च हमने भिगो कर रखी थी वह भी पानी में डाल देंगे और इन दोनों चीजों को 10 मिनट उबाल आने तक छोड़ देंगे 

👉 उबाल आने के बाद हम गैस को बंद कर देंगे और टमाटर के छिलके उतार लेंगे

👉 फिर हम गैस पर कढ़ाई रखेंगे और उसमें थोड़ा तेल डालकर उसके अंदर प्याज लहसुन अदरक एक साथ डाल देंगे वह थोड़ा भूल जाने पर हम उस में टमाटर और जो हमारी लाल सूखी मिर्च थी वह भी डाल देंगे और उसे जब तक उसका तेल ऊपर ना जाए तब तक उसे पक आएंगे

👉 जब तेल ऊपर आ जाएगा तो हम गैस को बंद कर देंगे और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ देंगे

👉 ठंडा होने के बाद हम उसे मिक्सी में डालकर पिसेंगे और उसके अंदर एक पैकेट दही डाल देंगे और स्वाद अनुसार नमक भी डालेंगे और फिर एक बार मिक्सी को चलाएंगे जब तक वह बारीक ना हो जाए

👉 बारीक होने के बाद हम इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे और गरम-गरम मोमो के साथ सर्व करेंगे


                                 

Post a Comment

0 Comments